Uncategorized

औचक निरीक्षण में शराब के दुकान में पाई गई अनियमितता, दुकान सील

@ पवन कुमार पाण्डेय मधुबन से…
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुबारी बाजार में तीन सरकारी शराब की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंचे उपजिलाधिकारी अशोक कुमार एवं सीओ उमाशंकर उत्तम व प्रभारी निरीक्षक शौरभ राय द्वारा सघन जांच की गई । इसके बाद गंभीर अनियमितता प्रकाश में पाए जाने के बाद सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान को सील कर दिया ।जांच की सूचना के बाद सेल्स मैंन रफूचक्कर हो गया । दुकान के स्टाक में भी काफी अंतर देखने को मिला । इसके बाद उपजिलाधिकारी के आदेश से पुलिस द्वारा ताला बंद कर दिया गया ।उपजिलाधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि दुकान में सेल्समैन नहीं था अपने स्थान पर किसी दूसरे आदमी को रखकर शराब की बिक्री कराया जा रहा था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *