भारत रत्न लता मंगेशकर की सेहत में सुधार, फिलहाल आईसीयू वार्ड में ही हैं एडमिट

भारत रत्न लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत को लेकर मंगलवार को अस्पताल के डॉक्टरों ने बड़ी जानकारी दी है। 92 वर्षीय लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू वार्ड में ही एडमिट हैं, अच्छी बात ये है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर डॉ प्रतीत समदानी यह जानकारी दी है।
लता दीदी के स्वास्थ्य में मामूली सुधार है और वह अभी भी आईसीयू में हैं: डॉ. प्रतीत समदानी, ब्रीच कैंडी अस्पताल, मुंबई
दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर के कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि उनकी भतीजी रचना ने की थी। रचना ने बताया था कि लता मंगेशकर को कोरोना के मामूली लक्षणों के साथ अस्पताल लाया गया। उन्हें एहतियाती कारणों के चलते उन्हें आईसीयू में रखा गया है।