उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ मधुबन के अविनाश अध्यक्ष व विवेक राय मंत्री निर्वाचित

@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील मधुबन इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव शुक्रवार को तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ । अध्यक्ष पद के लिए लेखपाल अविनाश 36 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया तो उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष सिंह व राजीव कुमार भारद्वाज निर्विरोध , विवेक राय मंत्री एवं कमलेश यादव उप मंत्री निर्विरोध निर्वाचित किए गए । साथ ही आशुतोष पाण्डेय कोषाध्यक्ष एवं शौरभ पाल आडिटर निर्विरोध होते हुए संघ के मंशा के अनुरूप कार्य करनें की संकल्प लिया । बता दे कि लेखपाल संघ का चुनाव दो साल में होता है ।इसी क्रम में चुनाव सम्पन्न हुआ । इस दौरान अध्यक्ष अविनाश एवं मंत्री विवेक राय का कहना था कि संघे शक्ति कलियुगे की कहावत को चरितार्थ करना होगा । तभी संघ के उदेश्यों को पुर्ण किया जा सकेगा । इस अवसर पर चुनाव अधिकारी उदयभान यादव ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की सपथ दिलाई ।इस अवसर पर लेखपाल ओमप्रकाश, अशोक सिंह, ओमप्रकाश पाण्डेय, योगेन्द्र यादव आदि रहें ।

