कच्ची शराब कारोबारियों पर चला प्रशासनिक डंडा, 5000 लीटर लहन नष्ट, 1000 बरामद, 7 कारोबारी गिरफ्तार

( पवन कुमार पाण्डेय )
मधुबन ।पुलिस अधीक्षक सुशील धुले के निर्देश पर सीओ अमित सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय के निर्देशन में स्थानीय पुलिस ने श्रावण मास एवं आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से देवारा क्षेत्र के नुरूल्लाहपुर, चक्कीमुसाडोही, मोलनापुर, महुवानी, नरहाघाट, नई बस्ती सहित देवारा के दुर्गम भागों में सघन छापामारी कर एक दर्जन से अधिक शराब बनाने के भट्ठियों का तोड़ फोड़ किया । तथा 5000 लीटर लहन एवं शराब बनाने के उपकरण को नष्ट किया । साथ ही 1000 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद करतें हुए। दबिश देकर 7 कच्ची शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया । पुलिस के इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा ।पुलिस अधीक्षक सुशील धुले के निर्देश पर सीओ अमित कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय ने उपनिरीक्षक अजय सिंह, उपनिरीक्षक श्रीभगवान, उपनिरीक्षक लालमनि सरोज के नेतृत्व में तीन टीमों को गठित करतें हुए उपरोक्त स्थानों पर कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ सघन छापामारी किया । इस दौरान एक दर्जन शराब की धधकती भट्ठियों को तोड़ फोड़ कर लहन नष्ट किया गया । पुलिस ने दबिश देते हुए मोलनापुर महुवानी निवासी ओमप्रकाश चौहान , खैरा देवारा निवासी रामबली चौहान, नुरूल्लाहपुर निवासी बेचई यादव,चक्कीमुसाडोही निवासी सनोज प्रसाद ,अनवरलपुर निवासी प्रेमचन्द यादव,चक्कीमुसाडोही निवासी राजन प्रसाद ,बंधनपुर निवासी रामायन यादव उर्फ नखडु को गिरफ्तार कर चालान कर लिया । पुलिस के इस कार्रवाई से कच्ची शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा ।
