अपना जिला

भाजपा के मण्डल कार्य समिति की बैठक में संगठनात्मक ढांचा को मजबूत करने पर बल दिया बल

( पवन कुमार पाण्डेय )
मधुबन । नगर पंचायत के खीरीकोठा में भाजपा मंडल मधुबन कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई । मुख्य अतिथि उद्घाटन सत्र क्षेत्रीय महामंत्री गोरखपुर क्षेत्र सुनील गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के मूल उद्देश्य को बताते हुए संगठनात्मक ढांचा को मजबूत करने पर बल दिया । कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहां कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता बुथ लेबल पर पहुंचाए । द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि राधेश्याम सिंह ने कहां कि भाजपा में सभी वर्गों के हितों की रक्षा सम्भव है । कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार ने किया संचालन मुन्ना सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई तथा पार्टी को और मजबूत बनाने की रणनीति बनी ।इस अवसर पर राजीव कुमार पांडेय, संतोष तिवारी, बबलू ठठेरा, रिंकू मद्धेशिया रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *