पूर्व विधायक ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कई जत्थों में सपाइयों ने चलाई साइकिल

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । सपा में छोटे लोहिया के नाम से प्रचलित समाजवादी विचारधारा से ओतप्रोत जनेश्वर मिश्रा के जयंती पर सपाइयों ने मधुबन क्षेत्र के अलग अलग भागों में साइकिल चलतें हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विमलप्रकाश राय भारी फोर्स के साथ सुरक्षा की कमान संभालते नजर आए । सुग्गीचौरी रोड़ स्थित सपा के कैम्प कार्यालय से पूर्व विधायक उमेश चन्द पाण्डेय ने सपाइयों के साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतें हुए साइकिल चलाई । दुबारी तिराहा से बनियाबान तक हरिशचंद्र यादव, गुड्डू चौधरी ,जिला पंचायत सदस्य सुबाष यदुवंशी ,दुबारी में पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चन्द्रमणि यादव गुड्डू ने सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल रैली निकालते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया । वही चन्द्रमणि यादव गुड्डू ने पौधरोपण कर धरा को हरा बनाने की अपील किया ।

