अपना जिला

कलयुगी पिता ने 10 वर्षीय पुत्री के साथ किया छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

@ पवन कुमार पाण्डेय
मधुबन । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी ने अपने पति पर 10 वर्षीय पुत्री के साथ आए दिन छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दिया । इस मामलें में पुलिस पास्को एक्ट सहित छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है ।पत्नी का आरोप है पति नित्य शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचता है इसके उपरांत गाली गलौज करने के साथ ही 10 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ करता है । जब इसका विरोध किया जाता है तो पति द्वारा मां बेटी दोनों को मारना पीटना शुरु कर देता है । गुरूवार देर साम घर पहुंचते ही पति ने पुनः उपरोक्त्त हरकत शुरु कर दिया जिससे आहत होकर पत्नी ने पुलिस को तहरीर देते हुए संबंधित धारा मुकदमा दर्ज कराया है । इसके उपरांत पुलिस पुत्री को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजे दिया । तथा आरोपी पिता के गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुटी रहीं ।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *