अपना जिला

राजस्व वसूली को लेकर बैठक कर SDM ने दिए आवश्यक निर्देश

@ पवन कुमार पाण्डेय …
मधुबन ।स्थानीय तहसील में एसडीएम राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में अमीनो एवं राजस्व कर्मियों के साथ एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। जिसमें राजस्व वसूली को लेकर एसडीएम ने मातहतो को कई आवश्यक निर्देश दिए। तथा कहा कि कार्य सरकार में मधुबन तहसील को नंबर वन बनाना हमारा संकल्प है। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम राजेश अग्रवाल ने बताया कि जिस समय इन्होंने मधुबन तहसील का प्रभार ग्रहण किया। उस समय यह तहसील विभिन्न राजस्व देय में 42% ग्रेडिंग पाकर जनपद में चौथे नंबर पर था। आज 15 दिन बीतने के उपरांत सभी अमीनो राजस्व कर्मियों एवं तहसील कर्मचारियों के सहयोग से 67% ग्रेडिंग पाकर मधुबन तहसील जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया है। अब मंडल की वारी है। विभिन्न देयो में एक करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य था। जो मधुबन तहसील पूर्ण करते हुए एक करोड़ 13 लाख की वसूली कर लक्ष्य को पार किया है। एसडीएम ने बैंकर्स के साथ भी बैठक किया तथा वसूली को लेकर काफी गंभीर रहे राजस्व वसूली में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बढ़ने का निर्देश दिया। इस अवसर पर तहसीलदार अजीत सिंह नायब तहसीलदार निशांत मिश्रा, प्रभाकर उपाध्याय, राजकुमार शर्मा, आलोक सिंह, सौरभ पाल, अशोक सिंह ,मनीष गुप्ता आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *