लॉक डाउन में एक हजार शादियों की बुकिंग हुई रद्द
अखबार का कोना : हिन्दुस्तान
■ मैरेज हाल संचालकों को लाखों का उठाना पड़ा नुकसान
चंद्रशेखर श्रीवास्तव
मऊ। कोरोना वायरस की महामारी के दौरान हुए लॉक डाउन का असर सीधे तौर पर मांगलिक कार्यक्रमों पर पड़ा है। जिले में अप्रैल व मई माह की लगभग एक हजार शादियों की बुकिंग कोरोना वायरस की महामारी को लेकर से रद््द हुआ है। रद्द हुई शादियां अब नवम्बर व दिसम्बर माह में चली गई हैं। शादियों की बुकिंग रद्द होने के कारण मैरेज हाल संचालकों को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है।
जिले में इस बार लॉक डाउन के कारण शादियां निरस्त होने के कारण मांगलिक कार्यक्रमों पर काफी बुरा असर पड़ा है। इस वर्ष अप्रैल, मई व जून माह में अधिकतर शादियों की बुकिंग किया गया था। लेकिन लॉक डाउन के कारण शादी समेत अन्य मांगलिक कार्यक्रम लोगों द्वारा रद््द कर दिया गया। शहर समेत ग्रामीण अंचलों में वर्तमान समय में लगभग सौ मैरेज हाल संचालित हैं। इसमें शहर में मुख्य रुप से एसआर प्लाजा भुजौटी, गृहस्थ प्लाजा गाजीपुर तिराहा, होटल बीआरएस पैलेस पुरानी तहसील, माधव पैलेस आफिसर्स कालोनी, व्हाइट हाऊस शामिल रहा। अप्रैल व मई माह के दौरान मैरेज हालों में एक हजार से अधिक शादियों व अन्य मांगलिक कार्यक्रमों की बुकिंग किया गया था। लेकिन कोरोना वायरस की महामारी व लॉक डाउन के कारण सभी बुकिंग को रद्द करा दिया गया। शादी समेत अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के रद्द होने के कारण लोगों द्वारा मैरेज हाल व पैलेस की बुकिंग रद्द कर दिए जाने के कारण मैरेज हाल व पैसेल के संचालकों को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। बुकिंग रद्द होने के कारण मैरेज हाल व पैलेस के संचालकों के सामने भी काफी आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

एक शादी में दो सौ लोगों को मिलता है रोजगार…
मऊ। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में सौ से अधिक मैरेज हॉल और पैलेस हैं। मैरेज हाल के संचालक राघवेन्द्र राय शर्मा व राजा आनंद ज्योति सिंह ने बताया कि हर पैलेस में बुकिंग हो चुकी थी, लेकिन इस बार लॉक डाउन के कारण अप्रैल-मई की सभी बुकिंग लोगों द्वारा रद्द कर दिया गया है। जून में लोग शादी करने से बच रहे हैं। अगर लॉकडाउन हटता भी है तो लोगों को खरीदारी का समय नहीं मिलेगा। जून में बारिश के चलते लोग विवाह करने से बचते हैं। एक शादी से 200 लोगों को रोजगार मिलता है। ऐसे में ये लोग भी प्रभावित हो रहे हैं। कई लोगों ने एडवांस राशि वापस ले ली है तो कई लोग अगले मुहूर्त के लिए एडवांस को संचालकों के पास ही सुरक्षित रखे हुए हैं।
वर्ष 2020 के शादी के मुहूर्त…
अप्रैल – 16, 17, 25, 26
मई- 1, 2, 4, 5, 6, 15, 17, 18, 19, 23
जून – 11,15,17, 27, 29, 30
नवंबर – 27, 29, 30
दिसंबर – 1, 7, 9, 10, 11

