खास-मेहमानचर्चा में

मूक पशुओं के चारे के लिए आगे आया युवा समाजसेवी

बिल्थरारोड/ बलिया। देश में लाक डाउन के बाद उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए जहां केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों को हर संभव मदद का प्रयास कर रही है वहीं एक युवा समाजसेवी मूक पशुओं के लिए चारे का प्रबंध कर एक सराहनीय कार्य को अंजाम देने में लगा हुआ है।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये पूरे देश मे सरकार द्वारा लगाए गए लॉक डाउन से जहां दिहाडी मजदूरों, गरीब, निराश्रित परिवारों के साथ ही निरीह पशुओं को भी भोजन की जुगत के लिए जूझना पड़ रहा है। उनको इस कठिनाई से उबारने के लिए शासन- प्रशासन के साथ ही समाजसेवियो ने भी पूरे मनोयोग से उनकी मदद करने को सड़क पर उतर गए हैं। इसी क्रम में वार्ड नं0 10 निवासी कृष्णा जायसवाल भी रोजाना नगर में घूम रहे मूक पशुओं को चारा खिलाने का बीड़ा उठाए हुए हैं। श्री जायसवाल नगर के मुख्य मार्ग व गलियों में घूमने वाले मूक पशुओं को एक प्लास्टिक के टब में भूसा व चोकर मिलाकर घूम घूमकर खिलाने का पुनीत कार्य कर रहे है। इस सम्बंध में उनका कहना है कि निरीह पशुओं की इस घड़ी में सेवा करने से बड़ी कोई सेवा नही है। इसमें हर एक लोगो को ऐसे कार्य में हाथ बटाना चाहिए। उन्होंने इसी के साथ देशवासियों से कोरोनावायरस पर पूर्ण काबू प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा जारी लाक डाउन का भी पूर्ण समर्थन की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *