चर्चा में

लॉकडाउन के बीच UP सरकार की ये जानकारी आपके काम की है

#COVID19 के दृष्टिगत 15 अप्रैल से प्रारंभ गेहूं खरीद में प्रदेश में स्थापित 5,000 क्रय केंद्रों पर किसानों की भीड़ रोकने एवं उनकी सुविधा हेतु टोकन व्यवस्था लागू की गई है।

15 अप्रैल से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत नि:शुल्क वितरण शुरू किया जाएगा, जिसमें सभी कार्ड धारकों को उनके राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों के आधार पर प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल नि:शुल्क दिया जाएगा।

#COVID19 की विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखकर अब तक लगभग 01 लाख नए कार्ड बनाए गए ताकि मजदूर/मनरेगा श्रमिक तथा अन्य जरूरतमंदों को राशन मिल सके। इस माह कुल वितरण लगभग 93% रहा।

01 अप्रैल से अब तक कुल 3.227 करोड़ परिवारों के 13.363 करोड़ लोगों को 7,43,340 MT राशन दिया जा चुका है। 95.62 लाख श्रमिकों/मजदूरों के परिवारों के 3.768 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन दिया जा चुका है। 35.5% कुल वितरण नि:शुल्क हुआ।

कुल अनाज का 35% अनाज नि:शुल्क अंत्योदय कार्ड धारकों तथा श्रमिकों/मजदूरों को वितरित किया गया।

आज शाम तक 9.97 लाख परिवारों के 36 लाख लोगों को 22,515 MT अनाज वितरित किया गया, जिसमें 2.54 लाख श्रमिकों/मजदूरों के परिवारों के 6.34 लाख लोगों को 7,948 MT अनाज नि:शुल्क दिया गया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *