केवीएस मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन
गाजीपुर। कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन द्वारा संचालित केवीएस मेडिकल कॉलेज मरदापुर में प्रत्येक सप्ताह की भांति इस शनिवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 155 मरीजों का रजिस्ट्रेशन करते हुए उनके मोतियाबिंद का निःशुल्क सफल ऑपरेशन कर दवा और चश्मा आदि वितरित किया गया। इस वर्ष अब तक 618 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया, जबकि अब तक कुल 5300 लोगों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जा चुका है। इस सराहनीय पहल के लिए क्षेत्रीयजनों ने संस्था के चेयरमैन डॉ. विजय कुमार यादव को साधुवाद दिया। उनकी पत्नी एवं संस्था की वाइस चेयरमैन व मनिहारी पंचम क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य डॉ. वंदना यादव ने शिविर में आये मरीजों का कुशलक्षेम पूछते हुए उन्हें हर संभव बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। डॉ. वंदना यादव ने कहा कि जरूरतमंदों व असहायों की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है। इससे बढ़कर कोई धर्म नहीं है। उन्होंने इस नेक कार्य के प्रति संस्था से जुड़े लोगों के सदैव तत्पर रहने की बात कहते हुए शिविर में आये लोगों के प्रति आभार ज्ञापित किया। गौरतलब है कि कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन के चेयरमैन एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. विजय यादव की पहल पर लंबे समय से कृष्ण सुदामा ग्रुप की तरफ से सादात क्षेत्र में गरीबों की आंखों के मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन किया जा रहा है। ऑपरेशन के साथ ही दवा, चश्मा आदि की भी निःशुल्क व्यवस्था की जाती है। उनका मानना है कि जरूरतमंदों की सहायता करना हमारी संस्कृति व परंपरा की पहचान है। हमें इसे लगातार आगे बढ़ाते रहना चाहिए। इस अवसर पर प्रशानिक अधिकारी डॉ. रामअवध यादव, प्राचार्य इंजी. दिलीप राठौर, अनुज यादव, रामभरोस यादव, पंकज आदि लोग उपस्थित रहे।
