अपना जिला

टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत गांव में कोहराम मुख्यमंत्री ने जताया दुख

गांव में मचा मातम, मासूमों की मौत पर रो रहा है हर कोई

कुशीनगर में टॉफी खाने से 4 बच्चों की मौत होने का समाचार मिल रहा है। घटना के बाद गांव सहित पूरे जनपद में कोहराम मच गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता का निर्देश तथा जिला प्रशासन को पीड़ित परिजनों के पास पहुंचने का निर्देश दिया है। उधर जिला प्रशासन भी इस घटना पर गंभीरता से लग पर्दाफाश करने में लगा है। टाफी खाने से चार बच्चों की हुई मौत में टाफी में जहरीला पदार्थ मिला होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
जानकारी के मुताबिक कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के ग्राम सभा लठउर टोला में बुधवार की सुबह घर के सामने झाड़ू लगा रही श्रीमती मुखिया देवी को एक पॉलिथीन में ₹9 और 5 टाफी मिले। उन्होंने इनमें से तीन टॉफियां अपने नातियों को खिला दिया और एक टाफी पास में खेल रहे पड़ोस के बच्चे को खिला दी। टाफी खाने के बाद बच्चे जैसे ही खेलने के लिए कुछ दूर आगे बढ़े वह अचानक गिर गए और तड़पने लगे। बच्चों के हालात को देखकर गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। एंबुलेंस को सूचना दी गई, एंबुलेंस आने में देर होने पर गांव के लोग चारों बच्चों को बाइक से लेकर जिला अस्पताल की ओर भागे। लेकिन अस्पताल में पहुंचते ही चिकित्सकों ने सभी बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना के बाद गांव में कोहराम मच गया। बच्चों को ले गये परिजन भी रोने लगे। मामले में पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने कहा कि फूड, सेफ्टी और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है। उनसे जब घटना के पीछे तंत्र मंत्र की आशंका का सवाल किया गया तो बोले कि इससे भी इनका नहीं किया जा सकता। कहा कि घटना की जांच गहनता से की जा रही है कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *