अपना जिला

किंग्स इडेन स्कूल नें मारी बाजी शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

मुहम्मदाबाद गोहना /मऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित होते ही किंग्स इडेन इंटरनेशनल स्कूल मऊ के छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूल के कक्षा दसवीं में रुद्र सिंह 93.83 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉपर बने। रुद्र के माता-पिता को जैसे ही इस बात का पता चला वे खुशी से झूम उठे। कक्षा बारहवीं में खुशी यादव 92.33 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि अंकित यादव ने 91.83 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. मोहम्मद आरिफ 91.67 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथे स्थान पर रहे। गौरतलब है कि किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल पिछले कई सालों से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला रहा है। इस बार भी स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा, जबकि 20 फीसदी छात्र 90 फीसदी से ज्यादा अंक से पास हुए. इस साल का रिजल्ट इसलिए भी खास रहा क्योंकि 91 फीसदी बच्चे फर्स्ट डिवीजन में पास हुए. उक्त अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ.प्रवीण मद्धेशिया और विद्यालय की निदेशक डॉ. मोनिका गुप्ता ने टॉपर छात्रों को स्कूल बुलाकर सम्मानित किया और उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी. इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी अपने दिल की बात व्यक्त की।

राजेश मिश्रा, स्कूल के प्रधानाचार्य ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को शुभकामनाएं भेजीं और सभी शिक्षकों का आभार भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *