विधानसभा चुनाव 2022

किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मऊ। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रविवार को अदरी मोड़ स्थित किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर विद्यालय परिवार के सभी पेरेंट्स को 07 मार्च को मतदान करने का आग्रह किया गया। जैसे पहले मतदान फिर जलपान, लोकत्रत को मज़बूत बनाना है 07 मार्च को मतदान करना है सभी ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ सभी ने हिस्सेदारी निभाई ।इस अवसर पर स्कूल की प्रिन्सिपल लघुता सिंह ने कहा कि हम सभी को इस पर्व को मानने के लिये सौ प्रतिशत मतदान करना ज़रूरी है क्योंकि जब तक हम मतदान नही करेंगे तब तक मजबूत सरकार नही बनेगी देश और प्रदेश के विकाश के लिये मज़बूत सरकार ज़रूरी है और उसकी पहली शर्त 100%मतदान करना होगा और इस कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *