जुआ खेलते समय 08 जुआरी गिरफ्तार
मऊ। थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा दिनांक 27.01.19 को देखभाल क्षेत्र व चेंकिग के दौरान पतनई बुजुर्ग से रामअवतार पुत्र सोखीलाल, चन्द्रकेश पुत्र शिवमुनी, काशीनाथ पुत्र स्व0 रोपन, सन्तोष पुत्र स्व0 फूलचन्द, सुनील पुत्र रामप्रसाद, रामसरीख पुत्र त्रिवेणी, सूरज पुत्र सोहनलाल निवासीगण पतनई बुजुर्ग थाना दोहरीघाट मऊ को जुआ खेलते समय गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते व 1040 रुपये बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 13 जुआ अधिनियम का
अभियोग पंजीकृत किया गया।

