70 लीटर अवैध शराब व मिलावटी सामग्री के साथ 03 व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। दिनांक 27.01.19 सायंकाल देखभाल क्षेत्र व चेंकिग के दौरान थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा ढोलना से लौटी यादव पुत्र खरपत्तू यादव निवासी चकवारा थाना मुहम्मदाबाद के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा हरिपरा से सतवन्त सिहं पुत्र मोतीलाल निवासी हरिपरा के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब व नरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 मुखतार सिंह निवासी हरिपरा थाना दोहरीघाट मऊ के कब्जे से 45 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब व मिलावटी सामग्री(नौसादर 01 किग्रा, फिटकरी 02 किग्रा, यूरिया 02 किग्रा, नमक 03 किग्रा) बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त के विरूध्द अन्तर्गत धारा 272,273 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

