अपना जिलाचर्चा में

जनता कर्फ्यू में बुजुर्ग महिला राह भूली, सुधीर दयाल ने पुलिस को सौंपा

मऊ। ह्युमन राइट्स एंड एंटी करप्शन फोरम मऊ के जिलाध्यक्ष सुधीर दयाल ने रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान अपने आवास निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में एक राह भटक गयी बुजुर्ग महिला को भटकते देखा, जब सुधीर दयाल ने बुजुर्ग महिला से रोक कर उनके घर के बारे में पता पूछा तो वह बता पाने में असमर्थ रहीं।
इस दौरान सुधीर दयाल ने तुरन्त अपने मित्र व संगठन के कार्यकर्ता आनन्द गौतम व आनन्द स्वरूप वर्मा व अजय कुमार को बुलाकर उस बुजुर्ग महिला को नगर कोतवाली ले गये और पुरा घटना क्रम बता कर महिला को पुलिस कौ सौंपा। बुजुर्ग महिला की तस्वीर आप ऊपर देख रहे हैं इस ज्यादा से ज्यादा शेयर करे की महिला की पहचान हो सके। ह्युमन राइट्स एंड एंटी करप्शन फोरम मऊ के सभी पदाधिकारियों को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *