वाह! ऐसे तो मऊ जल्द ही कोरोना मुक्त हो जाएगा
मऊ प्रशासन की शख्ती, ज़िले का वैक्सीनशन अभियान और आम जनता के सहयोग से हम खतरनाक कोरोना वायरस को हराने में धीरे धीरे कामयाब हो रहे हैं, ज़िले में कोरोना का ग्राफ गिरता जा रहा है, बीते दिन यानि शुक्रवार को केवल 10 नए संक्रमितों की पहचान हुई है,
ये इसलिए भी और खुशी की बात है क्योंकि 2019 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट में केवल 10 मरीज ही संक्रमित पाए गए हैं।
और ये सभी संक्रमित ग्रामीण क्षेत्रों में मिले हैं, अगर हम ऐसे ही आगे बढ़ते रहे तो वो दिन दूर नहीं जब हमारा जिला पूरी तरह कोरोनामुक्त हो जाएगा और ज़िंदगी फिर से पटरी पर लौट सकेगी,
ज़िले के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि 28 मई को 1 हजार 108 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई थी, जिनमें केवल 2 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए,
वहीं आजमगढ़ से आई 1101 जांच रिपोट में 5 और ट्रुनाट रिपोर्ट में 3 संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों में से बड़राव ब्लाक से 2, फतेहपुर मंडाव ब्लाक से 1, घोसी ब्लाक से 2, कोपागंज ब्लाक से 1, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक से 2 और फतेहपुर मंडाव ब्लाक से 1 और एक अन्य क्षेत्र से मिले है।

