अपना जिलाखास-मेहमान

शतप्रतिशत करेंगे मतदान जायसवाल समाज और पत्रकारों ने ली शपथ

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित होली मिलन में एक अनूठा कार्य देखने को मिला जब कार्यक्रम के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को शपथ दिलाई गई कार्यक्रम संचालक व जिलामहामंत्री श्रीराम जायसवाल द्वारा लोगों को इस राष्ट्रीय पर्व में शत प्रतिशत मतदान हेतु शपथ दिलाई गई। जिसमें लोगों ने स्वयं मतदान करने के साथ ही अन्य लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर समाज के सजग प्रहरी पत्रकारों का डॉ एके रंजन व विनय जायसवाल द्वारा सम्मान भी किया गया। जिसमें प्रदीप सिंह, वेद मिश्रा, राहुल सिंह, महितोष मिश्रा, प्रवीण राय, रंजीत राय, पुनीत श्रीवास्तव, अप्पू सिंह, वंशबहादुर सिंह, सरफ़राज़, हसनैन, दीपक गुप्ता इत्यादि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *