प्रेम सदभाव का संदेश देती है होली का पर्व : उर्मिला जायसवाल
मऊ। होली का त्योहार प्रेम एवं सद्भाव का संदेश देती है इस त्यौहार के माध्यम से लोग एक दूसरे से मिलते ही नहीं बल्कि एक दूसरे के रंग से अपने आप को सरोवर कर देते हैं। यह बातें जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी ने कहा।
रविवार को नगर के गृहस्थ प्लाजा में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए समाज के जिला उपाध्यक्ष डॉ एके रंजन ने कहा कि हमारी समाज में महत्व इस बात से नहीं होती कम किस पद पर आसीन हैं बल्कि हमारी महत्ता तब सार्थक होगी जब वह हम यह साबित कर सके कि हम समाज में किसके हित के काम आ सकते हैं। ऐसे में सभी लोग राष्ट्रहित को संकल्पित होकर देशहित मे काम करें तो निश्चित रूप से भारत पुनः सोने की चिड़िया बनने की ओर अग्रसर होगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ जायसवाल, संरक्षक विनय जायसवाल, सुनील जायसवाल, युवा अध्यक्ष प्रतीक जायसवाल, आशीष जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, संजीव जायसवाल “डिंपल”, हरिबाबू जायसवाल, मुन्ना जायसवाल, गौरव जायसवाल, राहुल जायसवाल, उदयभान, मनोज, गणेश जायसवाल, जयप्रकाश, हिमांशु जायसवाल, संतोष जायसवाल, अमित, अविनाश जयसवाल महिला जिला अध्यक्ष ममता जायसवाल, विनीता जयसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाश जायसवाल व संचालन श्रीराम जायसवाल ने किया। समारोह की खास बात या रही इस अवसर पर जायसवाल समाज द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को संकल्प दिलाया गया।

