ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पीएचसी का किया औचक निरीक्षण, गंदगी का अंबार देख भड़के
मोहम्मदाबाद गोहना/मऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद गोहना से संबद्ध प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेचुई का सोमवार को दोपहर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी मोहम्दाबाद गोहना अतुल वत्स ने औचक निरीक्षण किया। जहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में घुसते ही जगह-जगह गंदगी का अंबार दिखाई दिया। जिस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भड़क उठे तथा उन्होंने तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कर्मियों को तलब किया।चिकित्सा लय में तैनात चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार तथा लैब टेक्नीशियन संतोष कुमार अनुपस्थित पाए गए। मौके पर वार्ड ब्वॉय प्रेम सागर तथा टेक्निशियन चिंतामणि मौके पर पहुंची।
अधिकारी को देखकर वह हड़बड़ा गई तथा पूछे जाने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सही जवाब नहीं दे सके।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने हॉस्पिटल के अंदर बड़ी ही बारीकी से एक-एक कमरों, शौचालय,मरीजो के बैठने के रूम, उपस्थिति पुस्तिका, स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया।सभी जगह कमी पाए जाने तथा सभी जगह गंदगी को देखकर वह आग बबूला हो गए। उन्होंने इन दोनों लोगों के अनुपस्थिति रहने की रिपोर्ट जिलाधिकारी मऊ को भेज दी है। तथा मौके पर उपस्थित कर्मियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि इसमें कोताही बरती गई तो चिकित्सक के विरुद्ध कार्यवाही अवश्य होगी।
इस मौके पर पीआरओ अमित कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

