अपना जिला

मऊ में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 87 जोड़ों की हुई शादी

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अन्तर्गत  मुख्य राजस्व अधिकारी केहरी सिंह की अध्यक्षता में 87 जोड़ों की शादी कलेक्ट्रेट परिसर, मऊ में सम्पन्न हुई।

In Mau, 87 couples got married under the Chief Minister’s Community Marriage Scheme.

सर्व प्रथम संयुक्त रूप से मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ तथागत गौतम बुद्ध एवं डा0 भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। वैवाहिक कार्यक्रम में बौद्ध धर्म, हिन्दु धर्म एवं मुस्लिम धर्म के धर्म गुरूओं द्वारा अपने-अपने धर्म से जुड़े प्रतिज्ञाएं दिलाकर शादी करायी गयी।

In Mau, 87 couples got married under the Chief Minister’s Community Marriage Scheme.

जिसमें विकास खण्ड परदहां से 47, नगर पंचायत शहर से 10, नगर पंचायत कोपागंज से 03 एवं विकास खण्ड रतनपुरा से 27 जोड़े उपस्थित हुए जिनकों मुख्य राजस्व अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी द्वारा प्रत्येक जोडों को साड़ी, पंखा, कुकर, थाली, गिलास, प्लेट, बाल्टी, जग, भगौना एवं पायल तथा बिछिया देते हुए उन्हें अच्छे जीवन यापन करने के लिए आर्शिवाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

In Mau, 87 couples got married under the Chief Minister’s Community Marriage Scheme.

प्रत्येक जोडे़ को 10 हजार के सामान, छः हजार साज सज्जा के लिए तथा शेष 35 हजार की धनराशि बेटी के खाते में भेजे जाते हैं।

In Mau, 87 couples got married under the Chief Minister’s Community Marriage Scheme.

उक्त अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, ए0डी0डी0ओ0 समाज कल्याण अनिल सिंह, समाज कल्याण विभाग से अरूण कुमार लेखाकार, जिला पंचायत विभाग से वरिष्ठ लिपिक कल्पनाथ, कनिष्ठ लिपिक सतीश यादव सहित दुल्हे दुल्हन के अभिभावक उपस्थित रहें।

In Mau, 87 couples got married under the Chief Minister’s Community Marriage Scheme.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *