मऊ के हारिस वकार बने न्यूक्लियर पावर कारपोरेशान लिमिटेड में साईंटेफिक ऑफिसर
० मेहनत और लगन से पढ़ने वाले ही बनते हैं एपीजी कलाम–अरशद जमाल
मऊ के छात्र दिन प्रतिदिन शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं और अपने माता-पिता के साथ शहर का नाम रौशन कर रहे हैं।
प्राप्त सूचना के अनुसार मऊ के मुहल्ला औरंगाबाद निवासी हारिश वकार ने हाल ही में GATE परीक्षा 99.38 परसेंटाइल के साथ पास की, और अब एक नई कामयाबी हासिल की है। बताया जा रहा है कि मऊ के ये पहले ऐसे छात्र हैं जिन्होंने GATE जैसी कठिन परीक्षा को इतने शानदार स्कोर से उत्तीर्ण करने के बाद न्यू क्लियर पावर कारपोरेशान लिमिटेड में साईंटेफिक ऑफिसर के पद पर चयन प्राप्त किया है।
गौरतलब है कि हारिश को देश के टॉप संस्थानों जैसे IIT Bombay, IIT Delhi, IIT Kharagpur, और IIT Kanpur से मास्टर्स (M.Tech) के लिए ऑफर भी मिले थे, लेकिन उन्होंने उन सभी ऑफर्स को अस्वीकार कर NPCIL की इस प्रतिष्ठित पोस्ट को चुना।
इतना ही नहीं, हरिस ने UPSC की इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा (Prelims) भी क्वालिफाई कर लिया है, लेकिन चूंकि उन्होंने NPCIL की इस पोस्ट को स्वीकार किया है, इसलिए अब ESE Mains में नहीं बैठ सकेंगे।
ज्ञात हो कि इस क्षेत्र में उन्हीं छात्रों का चयन किया जाता है जो GATE परीक्षा अच्छी मेरिट से पास करते हैं। इसमें एक सीट के लिए बारह छात्रों को बुलाया जाता है। पूरे भारत से केवल पैंतालीस छात्रों का चयन करना था, जिसमें मऊ के इस छात्र ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और चयनित होकर शहर का नाम रौशन किया।
हारिस वकार की कामयाबी की खबर सुनकर नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने इनके आवास पर पहुंच कर माल्यार्पण कर बधाई देते हुए कहा कि मऊ शहर के लिए ये गर्व की बात है कि छात्र अब हर क्षेत्र में अपनी कामयाबी का परचम लहरा रहे हैं। ऐसे ही छात्र आगे चल कर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम बनते हैं, इसलिए सफल होने वाले छात्रों की हौसला अफज़ाई और उत्साहवर्धन होना ज़रूरी है जिससे छात्रों को हौसला मिले और वे आगे बढ़ें। उन्होंने कहा के इस क्षेत्र में मऊ का यह पहला छात्र है जो अपने जूनियर छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।
आप को बता दें कि छात्रों को बूस्ट करने में सईदी एजुकेशनल ग्रुप का अहम रोल रहा है, समय समय पर ये कामयाब बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहते हैं।
हारिस वकार को ये कामयाबी इनकी लगन मेहनत और हौसले से मिली है। इन्होनें इसके लिए कोई कोचिंग नहीं की और पहले ही प्रयास में ये सफलता प्राप्त की है।
हारिस वकार ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अगर किसी छात्र को साईंस व मैथ संबंधित या कैरियर संबंधित कोई भी सहायता चाहिए तो वह हमेशा इस के लिए तैयार हैं। इनका कहना है कि ये एक साधारण परिवार से आते हैं और एक साधारण परिवार के अंदर जो समस्या आती है उसको अच्छी तरह जानते हैं, इन्होने छात्रों को सुझाव दिया है कि कभी हौसला ना हारें और हिम्मत से काम लें, सफलता अवश्य आपके कदम चूमेगी।
आज बधाई देने वालों में सालिम अंसारी सभासद, मज़हर मेजर (डाइरेक्टर सईदी ग्रूप ), मोहम्मद अरशद प्राइम फार्मा, शहजाद (द विज़डम एकेडमी), सईदुज़्ज़फर, साजिद गुफ़रान, हंजला फरीद, दानिश कमाल, परवेज़ अंसारी, दानिश सईदी, फोज़ैल सर, मोहम्मद रेहान, मो. आमिर आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

