उत्तर प्रदेश

निःशुल्क प्रसूति एवं स्त्री रोग परामर्श शिविर का आयोजन

वाराणसी। दिनांक 13 जुलाई, 2025 दिन रविवार को निशुल्क प्रसूति एवं स्त्री रोग एवं निःसंतान दंपत्ति के लिए परामर्श शिविर का आयोजन हुआ। यह शिविर जे०पी० हॉस्पिटल एवं अथर्व इंफर्टिनीटी सेंटर, फरीदपुर, वाराणसी के तत्वाधान में जी.आर.यस मॉडल स्कूल, परशुरामपुर, सारनाथ मे आयोजित किया गया। शिविर में मरीजों की स्वास्थ्य जांच एवं निशुल्क दवा का वितरण कराया गया। शिविर में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संध्या यादव पूर्व सीनियर रेजिडेंट, बी एच यू एवं अन्य चिकीत्सक टीम द्वारा स्त्री रोगों से जुड़ी समस्याओं के निदान हेतु परामर्श दिया गया।

कुल 138 मरीजों में सर्वाधिक 57 महिलाओं में महावारी संबंधी अनियमितताएं पाई गई, 24 महिलाओं में पी०सी०ओ०डी०, 11 महिलाओं में फाइब्रॉराइड तथा 16 मरीजों में ल्यूकोरिया, कुछ मरीजो में बांझपन प्रेगनेंसी के दौरान ब्लडप्रेशर एवं रक्त की कमी आदि समस्याएं देखी गई एवं उचित परार्मश तथा दवा वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त कुछ पुरुष मरीजों का इलाज हेतु परामर्श दिया गया। प्रसुति पूर्व सलाह व गर्भावस्था के दौरान खानपान, सावधानियां संबंधी जानकारी का भी लाभ गर्भवती महिलाओं को मिला। जानकारी देते हुए डॉ संध्या ने बताया कि पी०सी०ओ०डी० के कारण महिलाओं में बांझपन, अनियमित महावारी एवं मोटापा की समस्याएं होती हैं। शिविर सभासद अभय पांडेय के नेतृत्व में संचालित हुआ। शिविर में मनोज कुमार पाठक, प्रियंका दुबे, जगदीश यादव, दिवाकर द्विवेदी, यस यच हादी, दीपक पांडेय, श्वेता पाठक, संतोष शाही, श्वेता मिश्रा, पारूल पांडेय, मनीष राय आदि बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *