अपना जिला

कई थानाध्यक्ष इधर से उधर कई को नई ज़िम्मेदारी

मऊ। जिला पुलिस स्थापना बोर्ड ,मऊ की बैठक में लिये गये निर्णय के क्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ इलामारन जी ने कई निरीक्षक व उपनिरीक्षक तथा ना0पु0 का स्थानान्तरण रिक्ति के सापेक्ष / जनहित में तत्काल प्रभाव से कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक शैलेश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना सरायलखन्सी को प्रभारी डीसीआरबी/जनशिकायत प्रकोष्ठ पर नई तैनाती दी है ।

वहीं निरीक्षक राजकुमार सिंह प्रभारी डीसीआरबी / जनशिकायत प्रकोष्ठ को प्रभारी निरीक्षक थाना दोहरीघाट की नई ज़िम्मेदारी सौंपी है ।

निरीक्षक पंकज पाण्डेय प्रभारी आई0जी0आर0एस0 प्रभारी निरीक्षक थाना सरायलखन्सी का पदभार ग्रहण करेंगे।

निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना दोहरीघाट को प्रभारी निरीक्षक थाना घोसी कोतवाली बनाया गया है ।

निरीक्षक रविन्द्र नाथ राय प्रभारी निरीक्षक थाना मुहम्मदाबाद प्रभारी को निरीक्षक थाना कोपागंज का पदभार सौंपा गया है ।

वहीं निरीक्षक राजीव सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना रानीपुर को शहीदों की धरती मधुबन का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है ।

निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना मधुबन को प्रभारी मीडिया सेल के साथ ही चुनाव सेल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है ।

निरीक्षक जगदीश प्रसाद प्रभारी निरीक्षक थाना हलधरपुर प्रभारी को आई0जी0आर0एस0 का कार्यभार दिया गया है ।

निरीक्षक राजित राम यादव प्रभारी मीडिया सेल को प्रभारी मानीटरिंग सेल बनाया गया है ।

निरीक्षक आकाश सिह प्रभारी चुनाव सेल प्रभारी को निरीक्षक साइबर थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है ।

निरीक्षक कमल कान्त वर्मा निरीक्षक अपराध थाना रानीपुर को प्रभारी निरीक्षक थाना मुहम्मदाबाद का दायित्व सौंपा गया है ।

उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थानाध्यक्ष घोसी को प्रभारी एस0ओ0जी0 बनाया गया है ।

उप निरीक्षक विजय प्रकाश मौर्य थानाध्यक्ष कोपागंज को थानाध्यक्ष हलधरपुर का दायित्व सौंपा गया है ।

महिला उपनिरीक्षक श्रीमती कंचन मौर्या थाना दक्षिणटोला को थानाध्यक्ष रामपुर बनाया गया है ।

उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र प्रभारी चौकी भीटी थाना कोतवाली को थानाध्यक्ष रानीपुर का थाना प्रभारी बनाया गया है ।

उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार थानाध्यक्ष रामपुर को प्रभारी चौकी भीटी थाना कोतवाली बनाया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *