अपना जिला

पत्रकार निर्भीक होकर अपने दायित्व का करें निर्वहन : हरिद्वार राय

■ पत्रकार गोष्ठी में पत्रकार किये गए सम्मानित
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । ब्लाक सभागार फतहपुर मंडाव में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करतें हुए ग्रापए के जिलाध्यक्ष हरिद्वार राय ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होता है इसलिए समाज को उससे बड़ी अपेक्षाएं होती हैं । पत्रकार समाज के लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरें और निर्भीक होकर अपने दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने कहा पत्रकार की निर्भिकता ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है। गोष्टी की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार भूल्लन सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में पत्रकारों के बीच आपसी एकता पर बल दिया। कहा कि एकता में ही शक्ति है। तहसील अध्यक्ष पवन कुमार पाण्डेय ने कहा कि संगठन विभिन्न हो सकतें है लेकिन पत्रकारों के हित के मामले में सभी को संघे शक्ति कलियुगे की उक्ति को चरितार्थ करना होगा। तभी पत्रकारिता के मुल उदेश्यों की सार्थकता सिद्ध होगा । गोष्टी में उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्राधिकारी मधुबन सहित, डा.बी एन पाण्डेय, नागेन्द्र राय , राना मिश्रा, पवन कुमार पाण्डेय, राजबहादुर सिंह, हयात अली, रामसेवक यादव, बीरेन्द्र शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रदीप राय, बिट्टू सिंह आदि पत्रकार रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *