राज्यपाल ने मऊ में प्रज्ञा नीरज सिंह व उपासना दास को बनाया किशोर न्याय बोर्ड का सदस्य

मऊ। उत्तर प्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास अनुभाग के अनु सचिव सुनील कुमार यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि किशोर न्याय ( बालकों की देख रेख और संरक्षण के लिए) अधिनियम की धारा 04 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने मऊ जनपद में किशोर न्याय बोर्ड का गठन करते हुए सदस्य के रुप में श्रीमती प्रज्ञा नीरज पत्नी सत्यमित्र सिंह दिनेश भाजपा नेता व महिला अधिवक्ता उपासना दास पत्नी तपस कुमार मनोनित किया है।
श्रीमती प्रज्ञा नीरज सिंह व उपासना दास के मनोनयन पर नगर सहित जनपद में लोगों को काफी हर्ष है। श्रीमती उपासना दास व भाजपा नेता सत्यमित्र सिंह दिनेश को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय, ब्लाक प्रमुख रानू सिंह, देवेन्द्र मोहन, प्रदीप सिंह, सुनील कुमार दूबे सोनू, यादवेंद्र सिंह मंटू, सभासद राकेश तिवारी, विनोद गुप्ता, पवन प्रधान, ज्ञान प्रकाश सिंह आदि प्रमुख रहे।





