समाज को सुंदर बनाने के लिए सभी लोगों को स्वस्थ व शिक्षित होना अनिवार्य है : जगन्नाथ गुप्ता

मऊ। अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा के तत्वावधान मे खुरहट करजौली स्थित मध्यदेशीय वैश्य अनाथाश्रम मे धूम धाम से गुरु पूर्णिमा मनाया गया। इस अवसर पर एक भव्य लोकार्पण व सम्मान समारोह आयोजीत किया गया। जिसके मुख्य अतिथि बजबज कोलकाता के उद्यमी व समाज सेवी तथा अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय सरंक्षक जगन्नाथ गुप्ता रहे। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज को सुंदर बनाने के लिए सभी लोगों को स्वस्थ व शिक्षित होना अनिवार्य है । बाबा सरयू दास की तपोभूमि पर उल्लेखनीय कार्य कर उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना ही गुरु पूर्णिमा मनाने का मूल मंत्र है। समारोह को मुख्य रूप से अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय महामंत्री बसंत मद्धेशिया, डॉ राम गोपाल गुप्ता सभा के राष्ट्रीय सरंक्षक पारस नाथ गुप्ता सभा के महिला शाखा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सरिता मद्धेशिया, अमिला नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय गुप्ता, मधुबन नगर पंचायत प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, दोहरी घाट पूर्व चैयरमैंन गुलाब चंद मद्धेशिया, जिलाध्यक्ष राधेकांत गुप्ता, युवा प्रदेश अध्यक्ष मनीष मद्धेशिया, समेत दर्ज़नो लोगों ने संबोधित करते हुए बाबा सरयू दास व गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। बाबा के समाधि स्थल पर रामदास गुप्ता ने विधिवत पूजन किया दिन भर भजन कीर्तन के बाद भंडारा व प्रसाद वितरण किया गया। अंत मे समिति का चुनाव किया गया जिसमे सर्व सम्मति से अनूप मद्धेशिया को अध्यक्ष तथा गौरव मद्धेशिया को कोषाध्यक्ष व रवि मद्धेशिया को महा मंत्री का पद भार सौपा गया।
इस अवसर पर अभिषेक मद्धेशिया, ध्रुव मद्धेशिया, अखिलेश मद्धेशिया, गोविंद दास मद्धेशिया, विनोद सभासद, मयंक मद्धेशिया, मनीष मद्धेशिया, अंजनी कुमार गुप्ता, जगदीश मद्धेशिया, रतन लाल एडवोकेट, गिरीश चंद्र मद्धेशिया, धर्मदेव मद्धेशिया, शत्रुघ्न प्रसाद, दयाशंकर गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, अमरनाथ मद्धेशिया, बद्री प्रसाद पत्रकार, विनय कुमार मद्धेशिया समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



