रेलवे महाप्रबंधक से मिला प्रतिनिधिमंडल, बोला धन्यवाद
मऊ। महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के मऊ आगमन पूर्व सांसद सालिम अंसारी साहब के नेतृत्व में शनिवार को एक प्रतिनिधि मण्डल मिला। वक्ताओं ने जीएम के मऊ आगमन पर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। प्रतिनिधि मण्डल ने सईदी रोड को चौडी़करण एवं सेकंड प्रवेश द्वार बनाये जाने का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए महाप्रबंधक से अपेक्षा किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए दो फूट ओवर ब्रिज (F.O.B.) सईदी रोड से प्लेटफ़ॉर्म पर जाने के लिए निर्माण कराया जाना अति आवश्यक है। साथ ही स्वचालित सीढ़ी फूट ओवर ब्रिज को सीधे सईदी रोड तक बनाया जाना आवशयक है।।
इसमें मुख्य रूप से भरत लाल राही (भाजपा), ख़ालिद अंसारी (कोंग्रेस), का० विरेंद्र कुमार (सी०पी०एम०), अजय साहू (व्यापार मण्डल), अब्दुल सुभान अलीग, ज़फ़र अहमद जनता (व्यापार मण्डल), मदन सिंह (भाजपा), डॉक्टर एस०एन० ख़तरी, डॉक्टर जय प्रकाश यादव, सरफ़राज अहमद इत्यादि प्रतिनिधि मण्डल में सम्मिलित हुये।

