अपना जिला

संघर्ष समिति घोसी ने नगर के गरीब असहायों को बांटा कम्बल

घोसी/मऊ। जिले के घोसी में नव वर्ष के शुभ अवसर पर देर शाम संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय ने अपने साथियों के संग बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर के विभिन्न इलाकों में पहुँच कर गरीब असहाय लोगों को दो दर्जन के करीब कम्बल वितरण करने का कार्य किया। इसी कड़ी में अध्यक्ष अरविन्द पांडये नगर के बड़ागांव सदर बाज़ार पहुंचे जहां गरीब कमज़ोरों को ठण्ड से बचाव के लिए गरीब असहायों को कम्बल बांटने का कार्य किया गया। गरीब लोग का चेहरा कम्बल पाते ही खिल उठे। और वहीं अरविन्द कुमार पांडये ने लोगों से अपील किया कि आप लोग ठण्ड से बचें और अधिक से अधिक अपने घरों में रहे जरूरत पड़ने पर ही घरों से आप बाहर निकलें साथ ही मास्क का प्रयोग, सोसल डिस्टेंसिन का पूरा पालन करते रहें और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।क्योंकि कोरोना बीमारी की तीसरी लहर देश व प्रदेश में बहुत तेज़ी के साथ पांव पसार रही है ऐसे में आप लोगो को बच बचाकर ही रहने में भलाई है।
घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने कम्बल बांटने का आज कोई नया काम नहीं किया है बल्कि जब भी ठण्ड का मौसम आ जाता है गरीबों को कम्बल देने का कार्य शुरू कर देते हैं। बीते कई वर्षों से ठण्ड के मौसम में अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय द्वारा नगर के वार्डों में कम्बल वितरण का कार्य होता चला आ रहा है और आज भी किया गया है।
कम्बल वितरण के दौरान घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय,महामंत्री खुर्शीद खान, सुदर्शन कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *