अपना जिला

घोसी में एक आल ए रसूल का किया गया तहेदिल से इस्तक़बाल

मऊ जिले के घोसी नगर में रविवार की रात NH 29 पर करीमुद्दीनपुर सहित बड़ागांव अमज़दी रोड के निवासी दर्जनों लोगों ने एक आल ए रसूल का घोसी में आने को लेकर उनके इस्तक़बाल में पूरी हक़ीदत के साथ जमें रहे।
तो चलिए जानते हैं कि आख़िर इतनी रात में दर्जनों दीवाने हज़रत के आने की ख़ुशी में नेशनल हाइवे 29 पर सड़क के किनारे जमें रहे।
आपको बतातें चलें कि अम्बेडकर जिले के कछौछा से फोरविलर के द्वारा हज़रत अल्लामा डॉक्टर सय्यद जलालुद्दीन अशरफी नूरानी कछौछवी का घोसी होकर देवरिया जिले के रुद्रपुर में अशरफी मस्ज़िद की संगेबुनियाद हज़रत के मुबारक हाथों से आज ही की रात में रखना था जिसके बाद हजरत की वापसी कपरवार घाट में एक जलसे में पहुंचकर दिन की बातें लोगों के बीच तक पहुंचाना था।
हज़रत की घोसी से होकर रुद्रपुर जाने की जानकारी जब सूफ़ी निजामुद्दीन अशरफ को हुई तो आनन फानन में हजरत के आधा घंटा आने से सूफ़ी निज़ामुद्दीन दर्जनों लोगों के साथ घोसी रोडवेज के पास रात क़रीब 9:30 बजे जा पहुंचे। इस बीच हज़रत का लोगों ने आने के इंतेज़ार में पूरे अक़ीदे के साथ जमें रहे। जैसे ही 10:00 बजे हज़रत की फोरविलर रोडवेज के पास रुकी जहां मौजूद सभी लोगों ने हज़रत से मुसाफा किया। जिसके बाद वहीं हज़रत द्वारा दुवाएं मांगी गई।कि देश व प्रदेश में अमन शांति कायम रहे साथ ही साथ घोसी के लोगों के लिए भी साथ मे आदि दुवाएं मांगी गई। इस बीच मौजूद सभी लोग हाथ उठाकर आमीन कहने में लगे रहे। जिसके बाद हज़रत रुद्र पुर के लिए रवाना हुए साथ में घोसी से सूफ़ी निज़ामुद्दीन सहित आदि लोग रवाना हुए।
इस दौरान मौलाना असफाक,मौलाना फय्याज, मौलाना मुर्शीद अशरफी, आसिफ रज़ा नूरी, मौलाना असफाक, ताबिश, छोटक चरखा वाले,शाहिद रज़ा, मौलाना सूफ़ी निज़ामुद्दीन अशरफी, हारून,मोहम्मद फखरे आलम,मुनीर अहमद,दानिश आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *