घोसी बना मुम्बई बरसात के पानी से हिचकोले लेने लगी कार, देखें वीडियो

( फकरे आलम )
यह चन्द सेकेण्ड का जो वीडियो आप देख रहे हैं यह मुम्बई का नहीं बल्कि आपके मऊ जनपद के घोसी का है। बुधवार की देर शाम घण्टों मूसलाधार बारिश ने क्षेत्र के गड्डों सहित समतल में पानी ही पानी कर दिया। जिधर भी देखा गया जलजमाव का आलम नज़र आया। तो चलिए आपको लेकर चलते हैं नगर के बड़ागाँव अमजदी रोड पर जहां मूसलधार बारिश के दौरान इस तरह का हाल नज़र आया जो एक पल के लिए विश्वास ही नहीं हुआ कि घोसी का है। अमजदी रोड नगर का सबसे चर्चित रोड जाना जाता है। यहां पर घण्टों बारिश ने ऐसा हालात बना दिया कि सड़क के बीचों बीच एक बड़ा लंबा नाला होते हुए भी बारिश ने सड़क का हाल तड़लताल जैसा कर दिया।
अमजदी रोड पर पुलिया के पास एक फोर व्हीलर गाड़ी एक किनारे खड़ी थी। बारिश के जलजमाव के दौरान दूसरी एक फोर व्हीलर कहीं से चल रास्ते से पानी में जा रही थी और गाड़ी के जाने के कारण पानी की लहर से दूसरी खड़ी फोर व्हीलर गाड़ी को इतना तेज झकझोर कर आगे बढ़ी की जो देखा दंग रह गया। मामला वहां लगे सीसी कमरे में कैद हो गया। जिसके बाद वीडियो वायरल हुई। यह वायरल तस्वीर जो आप देख रहें हैं कहीं और की नहीं है बल्कि घोसी नगर के बड़ागाँव अमजदी रोड की है।आपको यह भी बतादें कि जोरदार बारिश के दौरान घुटनों तक तो पानी लगा लेकिन बारिश रुकने के बाद धीरे-धीरे लगा हुआ पानी नाला के रास्ते से बाहर निकल गया। लेकिन यह पहली बारिश ने नहीं किया अक्सर इस रोड पर वक्ती जलजमाव देखने को मिलता है। इस समस्या से लोगों को आवागमन में फ़िलहाल बाधित होता ही रहता है। मानो तो यह कोई छोटी समस्या नहीं एक बड़ी समस्या है। ऐसा क्यों तो बतादें की इस रोड का नाला सहित नगर अन्य नाला व नालियों का सभी पानी रेलवे के परिसर में पहुंचा है लेकिन आगामी जिस दिन रेलवे का विभाग नालों का आने वाला रेलवे परिसर में पानी को रोक देगा तो नगर पंचायत के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगी। क्योंकि नगर के 6 , 7 सात वार्ड ऐसे हैं जिस वार्डों का नाला व नालियों का पूरा पानी रेलवे के परिसर में पहुंचता है और वही रूकता व सड़ता है। लेकिन अभी तक नगर पंचायत इस समस्या की सोच से काफी दूर है। अगर ऐसे ही चलता रहेगा तो आने वाले दिनों में 6,7 वार्डों में बिन बरसात ही पानी लगा हुआ दिखाई देगा। जिससे लोगों को मुश्किलें और भी बढ़ जाएगी। फ़िलहाल अभी तक रेलवे विभाग की मेहरबानी है कि रेलवे परिसर में आ रहे पानी को रोका नहीं जिस दिन रोक देगा वैसे ही लोगों के घरों पानी घुसना शुरू हो जाएगा। अभी तो यह ट्रेलर है।

