अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ-मऊ की अध्यक्ष बनी शारदा देवी, उपाध्यक्ष उर्मिला सिंह, महामंत्री पवन, सचिव द्रोणाचार्य बने

मऊ। ब्लाक रतनपुरा मे अखिल भारतीय प्रधान संघ-मऊ की बैठक अशोक राजभर के अध्यक्षता में ब्लाक सभागार मे संपन्न हुई। जिसमे अखिल भारतीय प्रधान संघ-मऊ का अध्यक्ष शारदा देवी पत्नी शेषनाथ राम को चुना गया। लगभग 40 ग्राम प्रधानों ने ध्वनि मत के साथ शारदा देवी पत्नी शेषनाथ राम को अध्यक्ष पद के लिए चयनित किया। लगभग 40 ग्राम सभाओं से आए सभी प्रधानों ने बारी बारी माला पहला कर अखिल भारतीय प्रधान संघ-मऊ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया। वही अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ-मऊ के अन्य पदों पर भी चुनाव हुआ जो क्रमशः उपाध्यक्ष उर्मिला सिंह प्रधान जगदीपुर, महामंत्री पवन कुमार प्रधान बड़ागांव, सचिव द्रोणाचार्य मौर्य ग्राम प्रधान सकरा,उपमंत्री सतीश यादव प्रधान पीपरसाथ,प्रवक्ता ओम नारायण शर्मा ग्राम प्रधान विलौझा,कोषाध्यक्ष सुरेश राजभर ग्राम प्रधान बीबीपुर,प्रकाशन मंत्री उपेंद्र नाथ यादव ग्राम प्रधान मिश्रौली बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में जिला प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र चौहान ग्राम प्रधान मानिकपुर के साथ-साथ वीरेंद्र यादव रामसरीख राजभर,वीर बहादुर राजभर राम सिंगार चौहान,पवन कुमार परिवर्तन अवधेश कुमार उर्फ हलचल आदि प्रधानों ने संगठन को मजबूत करने हेतु व प्रधानों की समस्याओं आदि पर अपने विचार व्यक्त किए,मिडिया वार्ता में अध्यक्ष शारदा देवी पत्नी शेषनाथ राम ने सभी ग्राम प्रधानों को हार्दिक बधाई अभिनंदन करते हुए,मान सम्मान स्वाभिमान को रखते हुए प्रधानों की हर समस्याओं को मजबूती के साथ अधिकारी कर्मचारियों के सामने रखने का वादा किया वही सरकार के द्वारा कोई भी योजना ब्लॉक के अंदर ग्राम पंचायतों के लिए आता है तो प्रतिनिधि होने के साथ प्रतिनिधित्व का भी निर्वहन करने की भी बात कही उन्होंने बताया कि प्रधान के साथ कदम से कदम मिलाकर चलूगाँ।
