अपना जिला

घोसी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

@ रुपेन्द्र भारती घोसी से…

घोसी/मऊ। गणतन्त्र दिवस का पवन पर्व सरकारी कार्यालयों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही जगह जगह झंडारोहण किया गया।
घोसी तहसील में उपजिलाधिकारी घोसी सुरेश कुमार,आदर्श नगर पन्चायत घोसी में अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार एवं चेयरमैन साकिया खातून,किसान सहकारी चीनी मिल में प्रधान प्रबंधक लालता प्रसाद, सीओ ऑफिस एवं कोतवाली में सीओ राजीव प्रताप सिंह, जूनियर हाईस्कूल धरौली में डाक्टर रामबिलास भारती, खंड विकास अधिकारी कार्यालय घोसी में ब्लाक प्रमुख। डाक्टर रामकृष्ण यादव के साथ ही ग्राम पंचायतों के सचिव एवं ग्राम प्रधानों ने मिलकर झंडा फहराते हुए देश के शहीदों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उपस्थित लोगों को देश के शहीदों से उबरु कराते हुए आजादी के महत्त्व को दर्शाया ।इस अवसर पूर्व रीडर रामनरेश, स्टेनोग्राफर विपिन कुमार, अफजाल अहमद, सुधीर कुमार सिंह, दानिश, नसीम फारुखी, प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय,उपनिरीक्षक प्रताप नारायण यादव, लक्ष्मी लक्ष्मीकांत आदि उपस्थित रहे।

इसके अलावा घोसी नगर सहित आस पास के शैक्षणिक संस्थानों के साथ ही अन्य सार्वजनिक स्थलों पर गणतंत्र दिवस का पूर्व हर्सोल्लास के साथ मनाया गया।जिसके क्रम में झंडा फहराया गया।
घोसी नगर के अस्करी मेमोरियल हाईस्कूल इस्लामपुरा में प्रबंधक अबुजर खान,सन ब्राइट पब्लिक स्कूल कस्बा खास में प्रशांत गौड़,पतंजलि केंद्र घोसी पर गुलाबचंद आर्य,कुमार परमार्थ बाबा गोविन्द महाविद्यालय कल्यानपुर में प्रबन्धक राजेन्द्र कुमार यादव,डीएसएसए महाविद्यालय दादनपुर अहिरौली में पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत कुमार एवं देवेश कुमार सिंह,अमरजीत सिंह महिला महाविद्यालय सोनाडीह में प्रबंधक संजय सिंह परमार,सत्यराम जनता इंटर कालेज कल्यानपुर में विनोद सिंह आदि ने झंडा फहराने के साथ ही गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर खुर्शीद खान, अनिल कुमार ,मुलायम यादव,अबुजर खान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *