अपना जिला

दो कोटेदारों के दुकानों का अनुबंध पत्र निरस्त, शेष कोटेदारों को SDM ने दी चेतावनी

घोसी/मऊ। उपजिलाधिकारी घोसी सुरेश कुमार ने घोसी तहसील क्षेत्र के दो कोटेदारों के दुकानों का अनुबंध पत्र निरस्त करते हुए शेष कोटेदारों को चेतावनी दिया है कि भविष्य में कोई भी कोटेदार खाद्यान्न वितरण करने में अनियमितता करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी ।किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
उपजिलाधिकारी घोसी सुरेश कुमार ने राशन कार्ड धारकों की शिकायत पर की जांच में राशन वितरण में अनियमितता पाए जाने पर तहसील क्षेत्र के दो कोटे की दुकानों को निलंबित कर दिया।
बडराव ब्लॉक के भगवानचक एवं घोसी ब्लाक के मानिकपुर असना स्थित कोटे की दुकानों की शिकायत मिली थी कि कोटेदार द्वारा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की जा रही है।इसकी जांच कराया तो क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक रवि रंजन सहित वरिष्ठ सहायक आपूर्ति विभाग अमरनाथ मौर्य की आख्या के आधार पर बडराव ब्लाक के भगवानचक के कोटेदार उर्मिला देवी एवं मानिकपुर असना के कोटेदार तबस्सूम कोटे की दुकान का अनुबंध पत्र निरस्त करदिया।साथही अन्य कोटेदारों को चेतावनी दिया है कि यदि खाद्यान्न वितरण में सुधार नहीं लाते हैं तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाई की जायेगी अन्यथा भविष्य में अन्य कोटेदार सुधार लाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *