जमीन का मालिक कोई और बेच रहा था कोई और, दो को पुलिस ने दबोचा

घोसी/मऊ। तहसील क्षेत्र के दोहरीघाट थाना अंतर्गत गौरीडीह गाँव निवासिनी पन्ना देवी पत्नी स्वर्गीय सुर्यनाथ की जगह पर फर्जी तरीके से दूसरी महिला द्वारा ज़मीन के बैनामा करने के मामले में सहयोगी दो लोगों को घोसी कोतवाली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के थानीदास मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय को चालान कर दिया।
घोसी तहसील क्षेत्र के दोहरीघाट थाना अंतर्गत गौरीडीह गाँव निवासिनी पन्ना देवी पत्नी स्वर्गीय सूर्यनाथ की ज़मीन को फर्जी रुप से दूसरी महिला घोसी तहसील स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में 12 जुलाई 2021 को बैनामा कर रही थी ।जिसकी जानकारी वास्तविक पन्ना देवी को होने पर नकली पन्ना देवी मौके का फायदा उठा कर भाग गयी थी । जिसके संबंध में असली पन्ना देवी ने घोसी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराकर न्याय का गुहार लगाया था। जिसमें आरोपी दोहरीघाट थाना अंतर्गत अहिरानी निवासी तूफानी चौहान पुत्र चेथरु उर्फ चिथरु एवं बसारतपुर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र शम्मी को मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के थानीदास मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय को चालान कर दिया।

