नियमित चिकित्सक की सलाह ही मधुमेह से बचाव का उपाय : डा. संजय वर्मा
घोसी/मऊ। नगर के नवजीवन अस्पताल में डायबिटीज जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें चिकित्सकों और उनकी टीम ने आम नागरिकों से मधुमेह जैसी गंभीर बिमारी से सचेत रहने का आह्वान किया।
मधुमेह जागरूकता रैली वरिष्ठ फिजीशियन डा. संजय वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई। जो ब्लाक व तहसील मुख्यालय होते हुए कस्बे के रोडवेज बस स्टैण्ड पर पंहुचा और वहां पर कैम्प लगाकर लोगों की निःशुल्क शुगर जांच की गई। इस अवसर पर डा. संजय वर्मा ने लोगों को शुगर से बचाव व खान पान पर विशेष सतर्कता बरतते हुए, योग और व्यायाम के साथ टहलने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर हम समय पर इन उपायों का पालन करें तो काफी हद तक शुगर पर कंट्रोल कर सकते हैं। अंत में श्री वर्मा ने शुगर की जांच व दवा समय समय पर कराते हुए चिकित्सकों से समय समय पर परामर्श लेने को कहा।
उन्होंने कहा कि भागमभाग की जिंदगी में विशेषकर 40 की उम्र पार कर चुके लोगों को अत्यधिक सचेत रहने की जरूरत बताया। कहा कि मधुमेह से अन्य बीमारियों का का जन्म होता है, इसलिए इसकी गंभीरता को समझ इससे बचने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से देवेन्द्र, सुशील, फिरोज, सुनील यादव, अमरजीत, डिम्पल व सुनील राजभर आदि सहित अनेकों लोग मौजूद थे।


