विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेताओं ने ऊर्जा मंत्री को दिया ज्ञापन
मऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति जनपद मऊ के ज़िला संयोजक सूर्यदेव पाण्डेय के नेतृत्व में विद्युतकर्मियों के प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से रविवार को मिलकर उन्हें 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। नेताओं ने ऊर्जा मंत्री श्री शर्मा से श्रमिकों की समस्याओं के संदर्भ में प्रभावी हस्तक्षेप करके उनके समाधान की कार्यवाही सम्पन्न कराये जाने की मांग की। कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देकर अनुरोध किया गया ताकि प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में वर्तमान अवधि में चल रहे औद्योगिक अशांति की स्थिति का समापन हो सके। ऊर्जा मंत्री द्वारा ज्ञापन लेने के पश्चात सहानुभूति पूर्वक समाधान की कार्यवाही संपन्न कराये जाने हेतु समिति को आश्वस्त किया गया ।
ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सूर्यदेव पांडेय, ई.अमित गुप्ता, ई.प्रदीप सिंह, ई.जमुना प्रसाद, ई.आशुतोष त्रिपाठी, ई.देवेंद्र उपाध्याय, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

