मधुबन प्रशासन की सख्ती, तीन दिन में बेदखली का निर्देश, परिवार सकते में
मधुबन ।तहसील क्षेत्र के कटघराशंकर शहीद स्मारक के बाऊन्ड्रीबाल से सटे तीन परिवार के 25 सदस्य 50 सालों से निवास कर रहे थे । तीनों परिवार को तहसील प्रशासन ने बेदखली का नोटिस जारी किया है । इसके उपरांत परिवार के सदस्यों ने अपनी गृहस्थी को समेटते हुए मकान को तोड़कर तहसील प्रशासन द्वारा कमरौली नहिला में आवासीय 30 – 30 कड़ी पट्टे पर आबाद होने के लिए जुटे हुए है । बता दें कि 1950 से तुलसी प्रजापति, सीताराम प्रजापति व जयराम प्रजापति तीनों भाई 1992 में कटघराशंकर में अस्तित्व में आए शहीद स्मारक के बाऊन्ड्रीवाल से बंजर की भूमि पर मकान बना कर निवास कर रहें थे । इसी बीच शहीद स्मारक के सुन्दरीकरण कार्य प्रारंभ होने के बाद तहसील प्रशासन ने उक्त परिवारों के भूमि को संज्ञान में लिया है ।तथा तहसीलदार अजीत कुमार सिंह द्वारा बेदखली का नोटिस जारी किया गया है । प्रशासन के निर्देश के बाद परिवार के सदस्यों ने मकान को तोड़कर गृहस्थी को समेटने में जुटे है ।

