अपना जिला

डीएसएसए महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

घोसी। नगर से सटे दादनपुर अहिरौली स्थित डीएसएसए महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ कालेज के प्राचार्य डाक्टर देवेश कुमार सिंह ने बुद्धवार को शिविरार्थियों के जागरूकता जुलुस को रवाना कर किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान निकाले गये जागरूकता जुलूस को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डाक्टर देवेश कुमार सिंह कहाकि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से युवाओं के अंदर देश व समाजहित की भावना जागृत करना ही मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।इस शिविर के माध्यम से युवाओं को वे समाज व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने में अपनी महती भूमिका निभाये। प्रवक्ता अंशुमान सिंह एवं पूर्णिमा उपाध्याय ने कहाकि राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम युवाओं के अंदर छिपी प्रतिभा को निखार कर सामने लाती है।शिविर के पहले दिन युवाओं ने जागरूकता जुलूस निकाल कर समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से मिटाने का संदेश दिया। इस अवसर पर अंशुमान सिंह, रामप्रवेश, मुकेश, पूर्णिमा उपाध्याय, सीमा स्वयं सेवक व स्वयं सेविका शिखा वर्मा, श्वेता, रीतू, एनम, आशीष आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *