घोसी में कौन जीत रहा कौन हार रहा का हो रहा सिर्फ चर्चा

@ रूपेन्द्र भारती…
घोसी। विधान सभा घोसी के सीट पर चुनाव सम्पन्न होने के बाद तीसरे दिन प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा अपने अपने प्रत्याशियों को जीत एवं हार की दृष्टिकोण से चर्चा करते नजर आये। कोई जातिगत तो कोई सामाजिक तो कोई क्षेत्रीयता के आधार पर गुणा गणित करते नजर आये।
घोसी विधान सभा के सीट पर लोग नगर के चौराहों, चाय की दुकानों सहित सार्वजनिक स्थलों पर चर्चा करते नजर आये कि घोसी विधान सीट पर तीन प्रत्याशियों के बीच में मतों का ध्रुवीकरण होकर रह गया। जिसके कारण से चुनावी लड़ाई बहुत ही कांटे की हो गई। हार और जीत का अंतर काफी ही कम वोटों का होगा। घोसी विधान सभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय कुमार राजभर, बसपा प्रत्याशी वसीम इकबाल उर्फ चुन्नू खान एवं सपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के बीच में जातीयता, सामाजिकता एवं क्षेत्रीयता सहित अन्य आधारों पर वोटों का ध्रुवीकरण होना बताया जा रहा है। जबकि प्रत्येक दल के समर्थक अपने अपने प्रत्याशियों जिताते हुए नज़र आ रहे है।जिससे लड़ाई त्रिकोणीय एवं रोचक हो गई है। इस प्रकार से हार और जीत का समीकरण तीन प्रत्याशियों के बीच होने के कारण अन्य पार्टियों सहित निर्दलीय प्रत्याशियों का जमानत भी बचाना बहुत ही मुश्किल नजर आ रही है।



