घोसी में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता ने भव्य झाकियों के साथ मनाया हिन्दू नववर्ष

घोसी। विक्रम संवत 2079 के शुभारम्भ के अवसर पर शनिवार को घोसी नगर में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने जुलुस निकाल कर अपने ख़ुशी का इजहार करते हुए चैत /भारतीय नव वर्ष का स्वागत किया।
घोसी नगर के बड़ागाँव से हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता गाजे बाजे एवं भव्य झाकियों के साथ जुलुस निकाल कर मधुबन मोड़, रेलवे स्टेशन होते हुए तहसील मुख्यालय के बाद मझवारा मोड़ होते हुए बस स्टेशन पर आकर समाप्त हुआ। शवहीं धर्मार्थ सेवा समिति के कार्यकर्ता मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल घोसी के परिसर से भव्य जुलुस निकाला ।यह जुलुस मझवारा मोड़, सिनेमा हॉल होते हुए तहसील मुख्यालय के बाद मधुबन मोड़ से वापस मझवारा मोड़ आकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर विशाल सिंह, सुनील सोनकर, मनोज साहनी, महावीर विश्वकर्मा, प्रेमसागर निषाद आदि उपस्थित रहे।


