अपना जिला

बाइक की डिग्गी से उच्चके दो लाख लेकर फरार

घोसी/मऊ। स्थानीय नगर में मंगलवार को मझवारा मोड़ पुलिस बुथ से चन्द दूरी पर बाइक की डिग्गी से उच्चकों ने दो लाख रुपये निकाल बड़े ही आराम से फरार हो गए।सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे सीओ नरेश कुमार संग कोतवाल संजीव दूबे ने मौके पर पहुँच पीड़ित से पूछताछ करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दिया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के कलाफ़नपुर निवासी श्रीराम चौहान अपनी पत्नी धर्मावती चौहान को लेकर मझवारा मोड़ स्थित केनरा बैंक से मंगलवार को पत्नी के खाते से दो लाख रुपये निकाल अपनी बाइक की डिग्गी में रख कर थोड़ी दूर जाकर खरीदारी करने लगे। खरीदारी करने के उपरांत किसी कार्यवश अपनी बाइक की डिग्गी खोला तो बाइक की डिग्गी में रुपये का बैग नहीं देख होश उड़ गए। मामला समझते देर नहीं लगी।कोतवाली पहुँच पीड़ित ने पूरी घटना पुलिस को बताते हुए तहरीर दिया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने बैंक पहुँच सर्वप्रथम सीसीटीवी सहित अन्य पहलुओं पर बारीकी से जाँच पड़ताल शुरू कर दिया साथ ही नगर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल शुरू कर उच्चकों तक पहुँचने में जुट गई। नगर क्षेत्र में अचानक हुई उच्चकेगिरी से हडकंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *