पुलिस अधीक्षक ने मरदह व बिरनो थाना का किया औचक निरीक्षण

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने शनिवार को थाना मरदह व थाना बिरनो का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा, सीसीटीएनएस,महिला हेल्प डेस्क,कार्यालय,हवालात, मालखाना,मेस,बैरक,इत्यादि का निरीक्षण किया गया। महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली पीड़ित महिलाओं के प्रार्थना पत्रों पर की गई कार्यवाही का फीडबैक लिया गया।इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने अपराध से संबंधित रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया तथा अपराध एवं अपराधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई।महिलाओं के साथ होने वाले अपराधो को गंभीरतापूर्वक देखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।थाने पर अपनी शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं की शिकायतों को महिला हेल्प डेस्क की कर्मचारियों द्वारा ध्यानपूर्वक सुना जाय और उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाए तथा उनकी समस्याओं का समय से निराकरण करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा गैगेंस्टर एक्ट के तहत हुई कार्यवाही की विस्तृत जानकारी ली गई।साथ ही साथ परिसर की साफ सफाई,रंगाई पुताई,शौचालय,प्रकाश,पेयजल,भवन का जांच किया दोनों थानों में संतोषजनक स्थिती पाई गयी।इस दौरान मरदह व बिरनो थाने के पुलिसकर्मियों में हड़कम्प की स्थिती बनी रही।मौके पर सीओ कासीमाबाद बलिराम,थानाध्यक्ष दुष्यंत सिहं,संतोष कुमार,मौजूद रहे।

