अपना जिला

सीएम के घोषणा के बाद भी कैश लेश चिकित्सा योजना की नहीं हुई शुरुआत

० न ही जनवरी से देय मंहगाई भत्ता का हुआ भुगतान पेंशनर्स हैं आक्रोशित

० गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई संपन्न

प्रयागराज। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक पूर्व मंडलायुक्त आर एस वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन में सैकड़ों पेंशनर्स की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसमें निम्न प्रस्ताव पारित हुए और संबंधित मुद्दे प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार का भेजने का लिया निर्णय

  1. पेंशनर्स आक्रोशित है कि 1 जनवरी 2022 से देय मंहगाई भत्ते के भुगतान का शासनादेश प्रदेश सरकार द्वारा जारी नहीं किया गया तथा कर्मचारियों/पेंशनर्स के लिए कैश लैस चिकित्सा योजना मा. मुख्य मंत्री जी चुनाव पूर्व घोषणा किया व छ: महीने पूर्व शासनादेश जारी होने के बाद भी स्मार्ट हैल्थ कार्ड बनना शुरू नहीं हो सकी है जिससे पेंशनर्स अपने को ठगा महसूस कर रहे है। मा.मुख्य मंत्री जी को इस संबंध में ज्ञापन भेजने और तत्काल कार्यवाही की मांग किया है नहीं तो मशाल जुलूस/ धरना/प्रदर्शन करने के बारे में सभी सेवानिवृत राज्य कर्मचारी संगठनों के अध्यक्षों/महामंत्रियों की बैठक 13 जुलाई 22 को पेंशनर्स कक्ष जिला कलेक्ट्रेट में होगी जहां इस हेतु निर्णय लिया जाएगा।
  2. सभी पेंशनर्स की आयु 65,70,75 वर्ष होने पर पेंशन में 5%,10%,15% पेंशन की वृद्धि की जाए तथा पेंशनर को 3000 रू मासिक मेडिकल भत्ता दिए जाने की मांग उठाई जो संसदीय समिति द्वारा संस्तुति किए जाने के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा आदेश जारी नहीं हुआ जिस पर पेंशनर्स ने चिंता व्यक्त की।साथ ही पुरानी पेंशन बहाली की योजना राजस्थान और झारखंड की भांति केंद्र भी लागू करे , देश की सुरक्षा में अग्नि पथ योजना में अग्निवीरों की सेवा अवधि कम से कम 10 वर्ष करने व तत्पश्चात जॉब की श्योरिटी हो की मांग किया इसमें सरकार सुधार लाए अध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि इस संबंध में मा प्रधान मंत्री जी को ज्ञापन भेजा जाएगा
  3. पेंशनर्स ने सामूहिक वृक्षारोपण करने का भी निर्णय लिया।इस कार्य हेतु स्थल का चयन कर पेंशनर्स द्वारा 100 वृक्ष लगाए जाएंगे। बैठक में कृष्ण मोहन प्रांत संयोजक पर्यावरण ने पेंशनर्स को पर्यावरण संरक्षण और पुरानी संस्कृति पर विस्तार से अपने विचारो से लाभान्वित किया
  4. पेंशनर्स ने मेदांता गुरुग्राम के डॉक्टर नरेश त्रेहन की टीम ने 29,30 जून 2022 को प्रयागराज में फ़्री हार्ट एवं लंग्स चेकअप स्वास्थ्य शिविर लगाया था जिसकी पेंशनर्स ने खुशी जाहिर कर उनकी प्रशंसा किया, एसोसिएशन द्वारा पेंशनर्स के क्षेत्रवार बनाए गए ग्रुपो की बैठके शुरू हो गई है।अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने मम्फोर्डगंज,अल्लाहपुर,जॉर्ज टाउन की बैठक में भाग भी लिया और पेंशनर्स कल्याण हेतु आवश्यक मशवरा दिया ,बैठक में मुख्य रूप से डॉक्टर पी के सिन्हा,डॉक्टर सुधा प्रकाश,उमेश शर्मा ,सुरेन्द्र सिंह,भगवती प्रसाद,डॉक्टर वी के श्रीवास्तव,पी सी एल श्रीवास्तव, श्याम सुंदर सिंह पटेल,किरण बाला पांडेय,जयश्री श्रीवास्तव,फरहाना सिद्दकी,शंभू नाथ भारती,आर डी कुशवाहा, सी पी सिंह,जे के चौरसिया,तुलसी राम आदि सैकड़ों पेंशनर्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *