अपना जिला

गोवंश संरक्षरण में मुख्यमंत्री का विशेष नजर,  इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरही न करें : डीएम

मऊ। पशु आश्रय स्थल के सम्बन्ध में जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में बैठक विकास भवन के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी बताया गया कि गोवंश संरक्षरण में मुख्यमंत्री द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरही न करें किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा बताया गया कि गोवंश आश्रय स्थल का निर्माण/स्थापना तथा संचलान का कार्य जिस स्तर पर किया जा रहा है, वहाॅ पर एक पृथक खाता आश्रय स्थल, स्थलों पर पशुओं के नैत्यिक भरण-पोषण/संचालन हेतु खाता खोला जायेगा। यह खाता ग्रामीण एवं शहरी निकायों में संचालित नियमित खातो से पृथक खाता होगा इन खातो में यथा माॅग के अनुसार जिला स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति द्वारा धनराशि का अन्तरण किया जायेगा। इस खाते का संचाल जिला स्तर पर जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के संयुक्त स्तर से, तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं तहसील स्तर पर उपलब्ध पशु चिकित्साधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से, क्षेत्र पंचायत स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी तथा क्षेत्र पंचायत स्तर पर उपलब्ध पशु चिकित्साधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से, ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से संचालित किया जायेगा। नगरीय क्षेत्र में नगर पंचायत, नगर पालिका स्तर पर अधिशासी अध्किाारी एवं उस स्तर पर उपलब्ध वरिष्ठतम् पशु चिकित्साधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से तथा नगर निगम स्तर पर नगर आयुक्त एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से संचालित किया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि प्रत्येक केन्द्र पर संरक्षित गोवंश के विवरण हेतु एक पंजिका बनायी जाये, जिसमें प्रतिदिन तथा क्रमिक संरक्षित पशुओं की संख्या का विवरण रखा जाये तथा इससे सम्बन्धित सुसंगत स्तर पर उपलब्ध विभिन्न विभागों पंचायती राज विभाग, राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पशु पालन विभाग, पुलिस विभाग आदि सम्बन्धित विभाग के कर्मियों द्वारा प्रतिदिन भौतिक सत्यापन कराया जाये। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि गोवंश संरक्षण से सम्बन्धित जितने भी कार्य है उसको जल्द से जल्द पूर्ण कर लें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही मिली तो प्रमुख सचिव को प्रत्र लिख दिया जायेगा जिसके जिम्मेदार का खुद होंगे।
उक्त अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना निदेशक, नगर मजिस्ट्रेट, पशु चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *