आर्ट ऑफ लिविंग को मिला अंंतर्राष्ट्रीय जियो स्पेशल एक्सलैंस पुरस्कार
बैंगलुरु। जियो स्मार्ट इंडिया 2019 में जल संरक्षण के क्षेत्र में आर्ट ऑफ लिविंग को जियो स्पेशल एक्सलैंस अवार्ड देने की घोषणा की गई। इस पुरस्कार को संस्था द्वारा चार राज्यों में 40 नदियों का पुनर्जीवन आधुनिक तकनीकों के प्रयोग के लिए दिया जा रहा है, ड्ससे लगभग आधा करोड़ लोग लाभांवित हुए है। आयोजकों ने अपनी रूपरेखा में लिखा है “आर्ट ऑफ लिविंग देश का एक ऐसा एन जी ओ है जिसने जियो स्पेशल तकनीकों का इस्तेमाल कर देश भर में नदियों एवं साफ पानी के स्रोतो को पुनजीवन प्रदान किया है।” वे आगे लिखते है, ” संस्था ने अपने विस्तृत और वृहद प्रबंधन से उन जलस्रोतो के लिए अनुकूल बनाया जो कठिन था। इसके लिए कई उपयोगी इजीनियरिग की तकनीकों का प्रयोग किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग ने भारतीय लोगों की क्षमताओं को पानी की समस्या को हल करने में समयानुकूल ढंग से भारत में पारिस्थतिकी के लिए उनकी दक्षता और उत्पादकता के साथ आगे बढ़ाया जो अनुकरणीय है।“

