फिल्मी फंडा

अब ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ बड़े पर्दे पर !

‘सर्जिकल स्ट्राइक’ अब बड़े पर्दे पर होगी

दमदार टीजर हुआ रिलीज सोशल मीडिया पर

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई सर्ज‍िकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म अगले साल 11 जनवरी 2019 को रिलीज होगी…आज फिल्म का पहला पोस्टर और टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज हो गया…रोंगटे खड़े कर देने वाले इस प्रोमो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म कितनी दमदार होगी…सर्ज‍िकल स्ट्राइक इस कहानी में सेना के कमांडो के रूप में विक्‍की कौशल नजर आएंगे जो फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं…तो वहीं विक्की के अलावा मोहित रैना, परेश रावल, यामी गौतम, कीर्ति कुल्हरी, रॉनी स्क्रूवाला भी नजर आएंगे…जबकि परेश रावल सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की भूमिका में नजर आएंगे.

लिंक पर क्लिक कर देखिए फिल्म का प्रोमो

https://youtu.be/aXYPUqFL9ZU

हम आपको ये भी बता दें कि दें कि 18 सितम्बर 2016 को उरी हमले में भारतीय सेना के 19 जवान शहीद हुए थे…जिसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्‍तान में सर्ज‍िकल स्ट्राइक की थी। 2016 में 28 और 29 सितंबर को भारतीय सेना ने पीओके में घुसकर आतंकियों को धूल चटाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *