फर्जीवाड़ा : ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर बना हुई गेहूं की निकासी
बिल्थरारोड/ बलिया। तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा पिपरौली बड़ा गाँव के कोटेदार द्वारा गेहूं की निकासी में हेराफेरी करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया है कि उक्त कोटेदार बगैर उनसे हस्ताक्षर कराए गेहूं की निकासी कराया है। उनका आरोप है कि मंगलवार को कोटेदार ने 46.27 कुंतल गेहूं का निकासी कराया । जिसे ट्रैक्टर ट्राली पर लाद कर चौकिया मोड़ बेल्थरा बाजार मार्ग से लेकर कोटेदार जा रहा था कि गाँव के ही किसी व्यक्ति ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल रहमान को सूचना दिया। सूचना पाकर प्रधान प्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर ट्राली को रोकवा दिये और ट्राली को अपने कब्जे में लेकर गेहूं का वजन करवाया। जिसमें मौके पर लगभग 30.00 कुन्तल राशन पाया गया। प्रधान प्रतिनिधि का आरोप की है कि लेखपाल की मिली भगत से दबंग कोटेदार द्वारा बिना प्रधान के हस्ताक्षर के ही राशन की निकासी हुई है। जब इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय लेखपाल धर्मेन्द्र से जब मीडिया कर्मी द्वारा फोन से सम्पर्क हुआ तो उनका कहना है कि पिछले दो तीन माह हस्ताक्षर मुझसे करवाया गया लेकिन इस माह अब तक मैंने हस्ताक्षर नहीं किया है। बेल्थरा रोड आपूर्ति विभाग में राशन माफियाओं का बयार बह रही है। जो कोटेदार जब चाहे जैसे चाहे राशन निकासी करा सकता है। फिलहाल ग्रामप्रधान ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मामले की जांच कराते हुए दोषी कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

